Newslaundry Hindi
सुगढ़-सुडौल काया का सपना, बुंदेलखंड का जिम है अपना
पिछले कुछ दिनों से चित्रकूट जिले के कर्वी कस्बे में एक अलग सी हलचल मची है. लेकिन इस हलचल का संबंध ना तो योगी आदित्यनाथ की नई योजनाओं से हैं, और ना ही बुंदेलखंड के मशहूर और खूंखार डाकुओं से. बल्कि ये एक अलग ही किस्म की सुगबुगाहट है.
इसमें शामिल हैं युवा पीढ़ी, बच्चे, उनके मम्मी, पापा, और पास के अंकल आंटी भी! बात कस्बों में नए पनपते जिम की हो रही है, जहां सुबह और शाम वर्जिश के लिए नवयुवकों का तांता लगा रहता है. और यहीं वजह है की फ्लेक्स जिम फिटनेस के मालिक, सौरभ दुबे, दीपेन्द्र उर्फ़ दीपू और शिवम द्विवेदी, अब कालूपुर में भी एक शाखा खोलने पर विचार कर रहे हैं. दीपू कहतें हैं, “ऐसा है की आजकल कोई भी मोटा या बेडौल नहीं दिखना चाहता है, बल्कि मैं कहूंगा की अब वो विकल्प ही नहीं है.”
दीपू का इशारा बॉलीवुड की ओर है. सिद्धार्थ मल्होत्रा हो या जॉन अब्राहम, सारे युवकों की ख्वाइश है की उन्हीं के जैसी काया बनायें. लेकिन इस ख्वाहिश में लिपटे हुए हैं उनके सपने, उनकी महत्वाकांक्षायें. “बॉडी बन जाए, तो लाइफ बन जाए”, ऐसा यहां आने वाले युवाओं का मानना है.
वहीँ ललितपुर के महरौनी ब्लॉक में द हल्क नाम का जिम खुला है, और यहां भी कुछ इसी तरह की सोच देखने को मिली. “अरे, आजकल की लड़कियां और लड़के सब कुछ चाहते हैं. आदमी सलमान खान और हृतिक रोशन ना दिखे, तो उसकी तो किस्मत आउट,” द हल्क के ट्रेनर राहुल ने हमे बताया.
“बेहतर कल के लिए आज पुश करे”, ये मंत्रा फ्लेक्स जिम में पोस्टर्स पर छपा हुआ है. और शायद यहां के युवकों के दिल-ओ-दिमाग पर भी!
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां